11 अप्रैल 2025 - 15:15
सऊदी अरब बना अय्याशी का हब, इस्लामी सिद्धांतों का उड़ाया जा रहा है मज़ाक 

जिस जगह को अब नाच गाने और पर्यटकों के लिए खोला गया है, वहाँ पैगम्बरे अकरम मोहम्मद (स.अ) ने मुसलमानों को जाने और इस जगह से कुछ भी खाने को सख्ती से मना किया है। अब यहां एक क्लब बना दिया है,

सऊदी अरब को इस्लामी दुनिया का स्वंयभु ठेकेदार माना जाता रहा है। उसे मजबूती से फॉलो करने के लिए सराहा जाता रहा है, लेकिन, अब तस्वीर बदलती हुई दिख रही है। सिनेमा हॉल, शराब की दुकान के बाद अब सऊदी में नाच गाने के लिए उस जगह को खोल दिया गया है, जहां पैगम्बरे अकरम मोहम्मद (स.अ) ने जाने से मना किया था।अब इस जगह पर अश्लील कपड़े पहने हुए लोग नाच-गाना करते हुए दिख जाएंगे। 

जिस जगह को अब नाच गाने और पर्यटकों के लिए खोला गया है, वहाँ पैगम्बरे अकरम मोहम्मद (स.अ) ने मुसलमानों को जाने और इस जगह से कुछ भी खाने को सख्ती से मना किया है। अब यहां एक क्लब बना दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसमें महिलाएं और पुरुष यहां गानों पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग अंग्रेजी गानों की बीट पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। सऊदी सरकार के इस फैसले से दुनिया भर के मुसलमान खुश नहीं हैं। सोशल मीडिया पर लोग क्राउन प्रिंस पर निशाना साधते हुए दिख रहे हैं। 

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha